Crime

मध्य प्रदेश में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर तोड़े

भोपाल । मध्य प्रदेश के सतना में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक दिन बाद जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह दोनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। अतुल बरोलिया और रवींद्र कुमार के रूप में पहचाने गए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, रीवा में इलाज चल रहा है।

सतना जिला कलेक्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दोनों आरोपी ‘मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति’ के कर्मचारी थे। गिरफ्तारी के बाद समिति ने उन दोनों को बर्खास्त कर दिया। पुलिस ने कहा आरोपियों पर पॉक्‍सो अधिनियम के तहत केेस दर्ज है।गौरतलब है कि सामूहिक बलात्कार की घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर मंदिरों के शहर मैहर में हुई थी।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button