Crime

सीतापुर में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मणिकापुर थाना सदरपुर निवासी धनीराम होमगार्ड थे। ट्रैफिक में उनकी ड्यूटी सीतापुर में लगी थी। आज सुबह शुक्रवार को यह बाइक द्वारा सीतापुर से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर वापस जा रहे थे तभी बिसवन सीतापुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा आगे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button