State

बेबस बाप मोटरसाइकिल पर ले गया बेटे का शव

गरियाबंद,छत्तीसगढ़ । जिले से सिस्टम को आईना दिखाती एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। बेबस पिता को अपने मासूम औलाद का शव बाइक पर ढोकर ले जाना पड़ा। अब इसे आप विभाग की बेरुखी कह लीजिये या फिर सिस्टम का निकम्मापन, लेकिन जिस किसी ने एक बाप की ऐसी बेबसी देखी, उसका कलेजा कांप उठा।

मामला गरियाबंद के मैनपुर के भुतबेडा पंचायत के आश्रित ग्राम तेन्दुछापर का है। दरअसल एक बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया था। सड़क खराब थी, इसलिए परिजन बच्चे को लेकर समय पर अस्पताल पहुंच नहीं पाया। जब बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। अस्पताल से ले जाने के दौरान शव वाहन भी गांव तक पहुंच नहीं पाया, जिसके बाद परिजन बाइक पर शव लेकर गये।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button