Crime

शृंगार गौरी प्रकरण में सुनवाई टली

वाराणसी। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में बुधवार को ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में सुनवाई टल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई तीन मई की तिथि नियत की है। इसे सबंधित हाईकोर्ट में कमीशन के दौरान ज्ञानवापी मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की सुनवाई लंबित है। इस लिए इस मुकदमे में सुनवाई नहीं हो पाई।

प्रकरण के अनुसार राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की तरफ से दाखिल वाद में जिला जज की अदालत में सुनवाई लंबित है। इस मामले कमीशन के दौरान मिले शिवलिंग को हिंदू पक्ष की ओर कार्बन डेटिंग कराने की मांग की थी। जिसमे कोर्ट खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है। हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के आगली आदेश तक रोक लगाई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button