Crime

जितेंद्र विसेन के खिलाफ पड़ी अर्जी पर सुनवाई आज

वाराणसी।  सीजेएम  विजय विश्वकर्मा की अदालत में  गाली गलौज और धमकी देने के मामले में  जितेंद्र सिंह विसेन  समेत दो के खिलाफ पड़ी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई  होगी।

दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी  महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में  धारा 156 ( 3 ) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था । आरोप लगाया कि  श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर आॅफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और धमकी के साथ गली गलौज दी गई।

Related Articles

Back to top button