Crime

धर्मांतरण की शिक्षा दे रहा था हेडमास्टर, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

बिलासपुर,छत्तीसगढ़। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला में धर्मांतरण की शिक्षा देने वाले प्रधानपाठक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रधानपाठक का नाम रतनलाल सरोवर है। आरोपी प्रधानपाठक बिल्हा ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में पदस्थ थे। प्रधानपाठक का बच्चों को धर्मांतरण की शिक्षा देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद प्रधानपाठक के खिलाफ रतनपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको रफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कल शासकीय प्राथमिक शाला भरारी ब्लॉक बिल्हा के प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में विद्यार्थियों को प्रधान पाठक शपथ दिलवा रहे थे कि वे ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानेंगे और न ही उन्हें भगवान मानेंगे। इसके अलावा राम कृष्ण को ईश्वर का अवतार नही मानेंगे। प्रधान पाठक उन्हें बौद्ध धर्म स्वीकार करने की शपथ दिला रहें हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने इसे शासकीय गरिमा के खिलाफ माना और प्रधान पाठक रतन लाल सरोवर शासकीय प्राथमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना में रहने वाले रूपेश शुक्ला ने रतनपुर थाना पहुंच कर अपराध दर्ज करवाते हुए बताया कि ग्राम मोहतराई में रतनलाल सरोवर का वीडियो वायरल हुआ है। यह वायरल वीडियो 22 जनवरी को सनातन धर्म के आराध्य भगवान राम की राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर का है। जिसमें हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहते हुए अपमानित किया जा रहा है। साथ ही भगवान का पूजा पाठ नही करने को कहा जा रहा है। जिसके चलते हिंदू धर्म की आस्थाओं को ठेस पहुंचा हैं। रिपोर्ट करवाने वाले रूपेश शुक्ला बजरंग दल के जिला सह संयोजक है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button