State

मातम में बदली ख़ुशी : दूषित भोजन खाने से बच्ची की मौत, 12 बीमार

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ । शादी के कार्यक्रम में भोजन खाने के बाद एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है।

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा ग्राम की है। यहां के कुर्रे परिवार के यहां आयोजित शादी समारोह में बारात स्वागत की तैयारी के दौरान मेहमानों का खाना चल रहा था। भोजन के बाद कुछ लोगों को उल्टियां होने लगी थी। पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन दोपहर का खाना फिर लगाया गया। इस दौरान फिर मेहमानों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। तब खाना दूषित होने की ओर लोगों का ध्यान गया। करीब 12 मेहमानों व कुर्रे परिवार के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाकर भर्ती कराया गया।

इस दौरान धनीराम टंडन की बेटी सिद्धी (6 वर्ष) की तबीयत नहीं सुधर रही थी। उसे बिलासपुर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच अन्य लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी है, जिन्हें सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। चार लोगों का मस्तूरी में इलाज चल रहा है। मस्तूरी के बीएमओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने पुष्टि की है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्ची की मौत हुई है और इसी के चलते कई लोग बीमार हुए हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button