Crime

हाईवे पर अनियंत्रित होकर अमरुद लदी पिकअप पलटी,एक घायल

वाराणसी। रोहनिया के लठिया बाईपास स्थित बृज के पास मोहनसराय से रामनगर जाने वाली हाईवे पर बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 6 बजे अमरुद लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी इस दौरान एक व्यक्ति को चोट आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब मंडी से अमरूद लादकर मोहनिया बिहार के लिए जा रही पिकअप जीप लठिया बृज के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलटी। दुघर्टना के चलते बिजली का खंभा भी टूट गया। पिकअप जीप पर लदे हुए अमरुद भी बिखर गए। वाहन पर सवार मोहनिया बिहार निवासी दीपू यादव को हल्की चोटें आयी हैं।दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button