Breaking News

हनुमान जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

गोरखपुर । श्री श्री सालासर हनुमान जन्मोत्सव समिति साहबगंज के तत्वावधान में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सालासर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर भव्य रूप से मनाया जाएगा।

समिति के सेवादार चंद्रकिशोर अग्रवाल एडवोकेट, राजू केसरवानी, कुणाल मद्धेशिया एंव कमलेश अग्रवाल ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को साहबगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सायं आकाशवाणी के कलाकार गोपाल पाण्डेय द्वारा संगीतबद्ध सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा ।

इसी क्रम में 6 अप्रैल को प्रातः 8 बजे साहबगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से एक विशाल मनोकामना पूर्ण पदयात्रा शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों नर – नारी ध्वजा निशान कांधे पर सुसज्जित कर पदयात्रा करते हुए शामिल होंगे, शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तों के साथ अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अरविंद सोनी व उनके टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

शोभा यात्रा खूनीपुर से चलकर चौरहिया गोला ,बक्शीपुर ,नखास चौक ,रेती चौक, घंटाघर ,बंधु सिंह पार्क ,मदरसा चौक, लाल डिग्गी चौराहा होते हुए श्री हनुमान गढ़ी मंदिर हावर्ट बांध पर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button