
सात दिवसीय भागवत कथा के लिए निकला भव्य कलश यात्रा
पीपीगंज, गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड न 6 बढ़या रोड पर आयोजित होने वाले सात दिवसीय भागवत कथा के लिए कलश यात्रा पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ नगर के प्रमुख देवालय से घूमते हुए माता बाईसी के स्थान पास स्थिति रोहित नदी से जल भरकर वापस कथा स्थल पर लौट गया। कार्यक्रम के आयोजक राम सुमेर जायसवाल है और कथा वाचक सत्ववर्त मणि उपाध्याय (बाल व्यास चंदन जी महाराज) है.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश जायसवाल,मनोज कुमार अग्रहरि,गणेश कुमार मद्धेशिया,दिनेश यादव,पशुपति नाथ अग्रहरि,पिंटू अग्रहरि,परमेश्वर मद्धेशिया,संदीप,विनोद सहित सैकड़ो संख्या में महिला,पुरुष और बच्चे शामिल रहे।



