Entertainment

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का होली गीत ‘पिया बसेले बंगाल’ रिलीज

गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का होली गीत ‘पिया बसेले बंगाल’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी होली गीत ‘पिया बसेले बंगाल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गोल्डी यादव ने गाया है जबकि काजल त्रिपाठी ने अभिनय किया है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति के साथ होली खेलने के लिए बेकरार हैं, लेकिन उसके पति बंगाल में रहकर रोजी रोटी में परेशान हैं, जिससे होली में घर नहीं आ पा रहे हैं। इसी सिचुएशन को लेकर यह होली सांग बनाया गया है। काजल को बार बार उनके पति की याद सता रही है।

काजल त्रिपाठी कहती हैं कि…’पिया बसेले बंगाल केकरा से खेली असो होलिया, हम बेरी बेरी झाँकी जाके खोलिया, पिया बसेले बंगाल केकरा से खेली असो होलिया…’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘पिया बसेले बंगाल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स एवं मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button