Crime

कथित प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक कथित प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर शव को जलाने का मामला प्रकाश मे आया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव दोषपुर में रहने वाले राजेश उर्फ राजा का फर्रुखाबाद की एक युवती से दो-तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते राजा युवती के घर आता जाता था। इसी बीच युवती को किसी और से प्यार हो गया।मीना ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती तथा उसके नए प्रेमी कृष्णा मिश्रा ने मिलकर पूर्व प्रेमी राजा की हत्या कर दी तथा शव को लाकर मिर्जापुर थाना क्षेत्र में डाल दिया तथा उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी जिससे शव आंशिक रूप से झुलस गया।

पुलिस ने आंशिक रूप से झुलसे शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मृतक के भाई आदेश की तहरीर पर शुक्रवार देर रात आरोपी प्रेमिका तथा उसके प्रेमी कृष्णा मिश्रा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button