Crime

झाड़-फूंक की आड़ में युवती से रेप

कवर्धा । झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया है. युवती के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में इस मामले की शिकायत की। मामले को गंभीर से लेते हुए आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।दरसअल, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की रहने वाली है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में जानकारी मिली तो पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची। जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई। जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button