Crime

आगरा में युवती की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना ताजगंज के अंतर्गत फतेहाबाद मार्ग पर बुलंद सिटी अपार्टमेंट सोसाइटी में चौथी मंजिल के फ्लैट से गिरी युवती की गुरूवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी।वृंदावन की रहने वाली हिना पुत्री राजकुमार पांच दिन पहले ही होटल रमाडा में फ्रंट आफिस में बतौर स्टाफ नियुक्त हुई थी। घटना की जानकारी होने पर हिना के परिजन यहां पहुंच गए। हिना द्वारा आत्महत्या की गई या हादसे में गिरी, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। आशंका है कि हिना ने फ़्लैट की खिड़की से छलांग लगाई। युवती निकट ही स्थित सितारा होटल में कार्यरत थी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button