Crime

जर्मन शेफर्ड ने महिला का हाथ चबाया

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक मेड पर हमला बोल दिया। मेड 18 फ्लोर पर काम करने जा रही थी। कुत्ते ने मेड के हाथ पर इतने बुरे तरीके से काटा जिससे उसके हाथ पर कई जगह गहरे जख्म हो गए हैं। हाथ से मांस निकल आया है। महिला को इलाज के लिए गौर सिटी के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की शिकायत करने पर कुत्ते मालिक ने पीडि़त परिवार के साथ अभद्रता भी की। महिला मेड के पति नवीन कुमार ने बिसरख थाने में शिकायत की है। मेंटेनेंस टीम द्वारा बचाए जाने पर कुत्ते के मालिक ने सभी के साथ दुव्र्यवहार किया। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button