Crime

किशोरी से गैंगरेप वीडियो भी वायरल कर दिया

पिंडरा,वाराणसी । दशाश्वमेध घाट से गंगा आरती देखकर रात्रि 9 बजे घर लौट रही 17 साल की किशोरी के साथ चार अज्ञात युवकों ने न केवल रेप किया बल्कि घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 19 मई को गंगा आरती देखकर रात लगभग नौ बजे बस से कथौली मोड़ घर जाने के उतरी और यहां आटो रिक्शा का इंतजार करने लगी। अकेली लड़की देखकर बाइक सवार चार लड़के वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़खानी की।

इस बात का जब उसने विरोध किया, एक लड़के ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी ऐसे में वह नीचे गिर गयी। चारो उसे जबरन खींच कर पास के खेत में खींच ले गए और रेप करने के बाद वीडियो भी बनाया। उसे धमकी दी गयी कि अगर किसी से ये बात बतायी तो वीडियो वायरल कर देंगे। लोकलाज के डर से किशोरी ने इस बात को कुछ दिनों तक छुपाकर रखा। लेकिन आरोपियों ने उक्त वीडियो को वायरल कर दिया।

मामले की जानकारी जब किशोरी के भाई को हुई तो वह थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ में जुट गयी है । वहीं दूसरी तरफ प्रकरण संज्ञान में आने के बाद डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे साथ में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौजूद थी जिसने साक्ष्य संकलन किया।

Related Articles

Back to top button