Crime

रीवा में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार दो की तलाश

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: इस मामले में संज्ञान लिया। इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो पुलिस के पास पहुंचने पर मामले में संज्ञान लिया गया।

पुलिस ने इस मामले से जुड़े सात आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना लगभग पच्चीस दिन पूर्व की है, जिसका वीडियो आरोपियों में से ही एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।सूत्रों के अनुसार लगभग पच्चीस दिन पूर्व दो लड़किया पिपराही के जंगल में गयी थी। वहां से वापस अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी देकर छोड़ दिया था। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button