Crime

पुलिस से बचने भाग रहे जुआरी कुएं में गिरे, एक की मौत

दतिया । मध्य प्रदेश के दतिया में जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद वहां मौजूद लोग भागने लगे। भागते समय हड़बड़ी में कुछ लोग कुएं में जा गिरे। इससे एक युवक की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्कजाम कर पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को दतिया के थरेट ग्राम में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद थरेट पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को देखकर जुआरी इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान भागते समय कुछ जुआरी कुएं में गिर गए. इनमें से कुछ तो कुएं से निकल गए, लेकिन एक युवक नहीं निकल पाया। कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गई।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button