Entertainment

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 130 करोड़ से अधिक की कमाई की

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 130 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। गदर 2 ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.1 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।गदर 2 ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ का बिजनेस किया। गदर 2 ने तीसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। गदर 2 ने वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 ने 130 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ‘गदर 2 ,में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button