Crime

सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र में भिंड जिले के निवासी आधा दर्जन युवक मोटर साइकिलों से मुरैना के लिये निकले थे। कल उनकी मोटर साइकिलें अंधेरा होने के कारण खड़ियाहर गांव के समीप आपस में भीड़ गईं। इस घटना में मजबूत सिंह और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों युवकों को चिकित्सकों ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान दोनों युवकों की ग्वालियर में मौत होने की खबर है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button