Crime

सड़क दुर्घटना में चार लोगाें की मौत

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेज़ रफ़्तार कार के सामने अचानक बाइक आ जाने से कार बिजली के खंभे से टकराने से ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अमरोहा -अतरासी मार्ग पर शनिवार देर रात अनियंत्रित कार बाइक के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने तक सड़क पर यातायात अवरूद्ध हो जाने से ट्रैफिक जाम हो गया। रात-भर जो जहां था वहीं खड़ा रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया तो यातायात सुचारू करने में पुलिस को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे की चपेट में आए रजबपुर थाना क्षेत्र के हाकमपुर निवासी ग्राम प्रधान विशाल (40) देर रात गांव निवासी राजन (40), मनोज (38) अंकित (35) के साथ कार में सवार होकर गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अतरासी ओवरब्रिज से गुजरी तो अचानक सामने बाइक आ जाने से बाइक सवार अमित को रौंदते हुए कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। जिससे कार में सवार विशाल, मनोज,राजन तथा कार की चपेट में आए बाइक सवार अमित की मौके पर मौत हो गई जबकि अंकित घायल हो गया।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की सूचना के काफ़ी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button