Crime

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या की

अनकापल्ली : आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने कहा कि एक परिवार पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों सहित पांच सदस्यों ने पोटेशियम साइनाइड खा लिया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवराम कृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और उनकी बेटियों वैष्णवी (16) और लक्ष्मी (13) के रूप में हुई है। दंपति की छोटी बेटी कुसुमप्रिया ने भी साइनाइड खाया था लेकिन वह बच गई और उसका इलाज जीजीएच में हो रहा है।पुलिस ने कहा कि परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और साहूकारों के दबाव को सहन नहीं कर सका जिसके बाद उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को जीजीएच भेज दिया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button