Varanasi

स्थापना दिवस :काशी क्षेत्र के सभी 28087 बूथों पर महापुरुषों को अर्पित की गयी पुष्पांजलि

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित किये जा रहे विभिन्न‌ कार्यक्रमो के क्रम में आज वाराणसी जिला एवं महानगर सहित काशी क्षेत्र के सभी 28087 बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तत्पश्चात बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों की बैठक हुई। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत- कोरौता स्थित बूथ नंबर- 72 पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक की व संगठनात्मक कार्यों व सरकार की योजनाओं पर चर्चा की ।

क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि संगठन को ही सेवा मानकर भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा देश की सेवा में जुटे रहते हैं। कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और वह रात दिन देश के हर हिस्से में गरीबों और पिछड़ों की सेवा कर रहे हैं।कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन पार्टी का इतिहास इससे कहीं पुराना है। इसकी जड़ें 1951 में बनी भारतीय जनसंघ में हैं, जिसे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्थापित किया था। 1990 के दशक में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई और केंद्र में सत्ता में आई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और एक मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाई।

श्री पटेल ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को पुरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर लगे हुए है। कहा कि जरुरत मंदो की सेवा और सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी को प्राप्त हो इसको लक्ष्य बनाकर हम सबको कार्य करना है। कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पुरा करने के लिए हर एक देशवासी का योगदान आवश्यक है।इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र कंचनपुर में बूथ संख्या 185 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक की।

इसी प्रकार क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने दक्षिणी विधानसभा के बूथ संख्या 337 पर एवं सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बिंदुमाधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने सेवापुरी विधान सभा में राजातालाब मंडल के बुथ संख्या 356 पर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

स्वच्छ भारत मिशन अब बन गया है जन आंदोलन:- डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी काशी दौरे से पहले संपूर्ण नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्वयं किया।मैदागिन स्थित भारतेन्दु पार्क (कंपनी गार्डन) से शुरू हुए इस अभियान के दौरान मंत्री डॉ. दयालु ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रतिमा को साफ किया, माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात झाड़ू उठाकर पार्क की साफ-सफाई में जुट गए। उन्होंने पार्क में फैले कूड़े-कचरे को अपने हाथों से उठाकर साफ किया और फिर आसपास की सड़कों पर भी सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छता के संकल्प में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने खुद उठाई झाड़ू
स्वच्छता के संकल्प में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने खुद उठाई झाड़ू

इस मौके पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर देश को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प पीएम मोदी ने लिया और उसे धरातल पर उतारा। आज स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ सरकारी योजना नहीं बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की बदौलत आज गांव, कस्बे, शहर और मोहल्ले के लोग गंदगी से परहेज करने लगे हैं। आम जनमानस में स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता आई है, यह बदलाव लोगों की सोच में आया है और यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का प्रतिफल है।

मंत्री डॉ. दयालु ने बताया कि भाजपा इन दिनों अपना स्थापना दिवस मना रही है और आगामी 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी आगमन भी हो रहा है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर स्थापना दिवस को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और साथ ही काशी आगमन पर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी भी की जा रही है।स्वच्छता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे यह अभियान जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

स्वच्छता अभियान में पार्षद गण संजय विशम्भरी, जितेंद्र कुशवाहा जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, संतोष सैनी, डॉ हरदत शुक्ला, पंकज चौबे, कुंवरकांत सिंह, जय विश्वकर्मा, सौरभ राय, राहुल पाण्डेय,सर्वेश वर्मा, आकाश सेठ, रुद्रेश द्विवेदी, राजेश वर्मा आदि मुख्य रुप से शामिल थे ।

जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लगाई झाडूं, दिया स्वच्छता का संदेंश

पार्टी के स्थापना दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के पूर्व भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिला एवं महानगर में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस क्रम में 7 अप्रैल, सोमवार को शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा के बिंदुमाधव वार्ड में ब्रह्मचारिणी मंदिर, बिंदु माधव मंदिर व मंगला गौरी मंदिर के आस पास झाडू लगाकर स्वच्छता की।

इस अवसर पर विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि स्वच्छता को सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा, एक संस्कार और स्वभाव बनाना चाहिए, तभी हम एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं। कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं झाडू लगाकर देशभर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। कहा कि ये स्वच्छता अभियान आज जन आंदोलन का रुप ले चुका है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, पुर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्रा, साधना वेदांती, पार्षद, कनकलता मिश्रा, बबलू सेठ, रोशन गुजराती, रोशन सेठ, आशिष नंदी, मनोज यादव, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के सुसुवाही वार्ड के हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा की मेगा तैयारी: 50 हजार से भी ज्यादा लोगो के जुटान का रखा गया लक्ष्य

अपनी आंतरिक कलह और टूट से बचने के लिए कांग्रेस ने देश को भटकाया और राजनीतिक अस्थिरता पैदा की : सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button