
श्रीमद् भागवत महाकथा में शामिल हुई पूर्व विधायक
भटनी, देवरिया । नगर पंचायत भटनी स्थित जंगली जालपा दुर्गा मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महाकथा के चौथे दिन देर शाम को पूर्व विधायक गजाला लारी पहुंच कर आशीर्वाद ली। इस दौरान पूर्व विधायक ने स्वामी विनयानंद महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत महाकथा का आनंद लिया । पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा है कि बहुत सौभाग्य से श्रीमद् भागवत महाकथा में सम्मिलित होने का अवसर मिला है। इस महाकथा से जीवन का बोध होता है। ऐसे आयोजन से मनुष्य जीवन धन्य होता है। हम सभी को ईश्वर की गाथा सुननी चाहिए। इस महाकथा में शामिल होकर हम अपने आपको धन्य और गौरवान्वित हो गये है।

इस दौरान स्वामी विनयानंद महाराज द्वारा श्रीफल भेंट कर पूर्व विधायक ने आशीर्वाद प्राप्त किया । पूर्व विधायक ने श्रीमद् भागवत महाकथा की आरती पूजन भी किया । महाकथा के आयोजक सीताराम वर्मा परिवार द्वारा पूर्व विधायक सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत भटनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा, हरिकेश यादव,संजय वर्मा, बाल्मिकी वर्मा,अमन यादव, रानू वर्मा, विजय वर्मा,दीपक वर्मा, विनोद वर्मा, अशोक वर्मा, भटनी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा,मेराज , अवधेश वर्मा प्रकाश मद्धेशिया पुजारी, चंदन बाबा, अमन,भोला लारी एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।



