Business

विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की बदौलत देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.54 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 547.3 अरब डॉलर पर रहा था।रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति तीन अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 487.3 अरब डॉलर हो गयी। हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 7.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 39.9 अरब डॉलर रह गया।

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

विदेशी बाजारों में आई भारी गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही अनाज और मीठे के भाव पिछले स्तर पर टिके रहे वहीं दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा।तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 159 रिंगिट उतरकर सप्ताहांत पर 3901 रिंगिट प्रति टन रह गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा सप्ताहांत पर 7.57 सेंट की बड़ी गिरावट लेकर 64.62 सेंट प्रति पाउंड पर आ गया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button