वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से विगत दिनों स्कूटी और टोटो (ई -रिक्शा) चोरी होने के मामले में पुलिस ने दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पांडे हवेली से पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान बरकत अली, अब्दुल माजिद, मो.आरिफ उर्फ पुतन, नाजिम और आमीन के तौर पर हुई। आगे की कार्रवाई में सभी को जेल भेजा गया।
पांचों अभियुक्त भेलूपुर थाना क्षेत्र के बाजरडीहा के रहने वाले है , जो गैंग बनाकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। वही अभियुक्तों के पास से चोरी की स्कूटी और उनके निशानदेही पर लोहता क्षेत्र से टोटो को बरामद कर लिया गया है। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि सभी गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। घटना से पहले मौके पर जाकर रेकी करते थे। ऐसे ही किसी घटना को अंजाम देने के लिए वह शनिवार को पांडे हवेली पहुंचे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई किए जाने की तैयारी है। पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।



