State

बारिश और ओलावृष्टि से पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश । सीतापुर जिले में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सिधौली क्षेत्र में राम प्रसाद (55) बारिश से बचने के लिये एक टिनशेड के नीचे खड़ा था, तभी एक पेड़ टिनशेड पर गिर गया। उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना में रामपुर कलां क्षेत्र में बारिश के बीच दीवार ढहने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गयी।

संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता—पुत्र झुलस गये। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी।

इसी थाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी।

उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे इस प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान का आकलन कल फौरन सहायता उपलब्ध कराएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button