Crime

पांच नकबजन गिरफ्तार ,पांच लाख का माल बरामद, चोरी से पहले करते थे रेकी

वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने आभूषण की दुकान में नकबजनी कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ करने वाले पांच अभियुक्तों को सुसुवाही एक मैदान के पास से दबोचा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से करीब पांच लाख का माल बरामद किया और आगे की कार्रवाई में जेल भेजा। अभियुक्तों की पहचान दारा उर्फ बादल, कालिया, सोबरन, लालू और गंगा सिंह के तौर पर हुई सभी जिला शाहजहांपुर के निवासी हैं।

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने मामले का पर्दाफाश किया। बताया कि चितईपुर बाजार स्थित सदगुरु अलंकार नामक ज्वैलरी की दुकान से चांदी के जेवरात 25 हजार रुपये नकबजनी कर चुराये गये थे इस मामले में भुक्तभोगी की रपट पर चितईपुर पुलिस छानबीन और सीसीटीवी के माध्यम से शिनाख्त में जुटी रही। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध सुसवाही के पास एक खाली मैदान में है।

पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोचा। कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि ये सभी शातिर चोर है और हाल ही में एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया था। अभियुक्तों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व से सभी मिलकर दानगंज, मलहिया और चितईपुर बाजार में ज्वैलरी की दुकानों व मकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। ये सभी घुमंतू गिरोह से है और जगह बदल कर चोरी की वारदाता को अंजाम देते हैं। चोरी से पहले रेकी करते हैं और फिर चोरी।

Related Articles

Back to top button