Entertainment

भोजपुरी फ़िल्म ‘नरसंहार’ का धांसू फर्स्ट लुक हुआ आउट, ट्रेलर भी जल्द होगा रिलीज

आर एम एस (RMS) मूवीज़ की प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘नरसंहार’ का धांसू फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें रॉकिंग स्टार आशीष सिंह बन्टी का बेहद आकर्षक लुक दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। अब इस फ़िल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आउट होगा। ये कहना है फ़िल्म के निर्माता संजय कुमार मिश्रा का। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘नरसंहार’ बेहतरीन कथा वाली फिल्म है। इसमें सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान और मेहनत है, तब जाकर हम ये फ़िल्म लेकर आज तैयार हैं। हमने फ़िल्म को बनारस और जौनपुर के लोकेशन में शूट किया है, जो कि हमारी फ़िल्म की कहानी की डिमांड थी। इसके अलावा संगीत और तकनीकी तौर पर भी हमारी फ़िल्म काफी स्ट्रांग है। इसलिए मैं दर्शकों से गुजारिश करूँगा कि आप एक बार हमारी फ़िल्म जरूर देखें। बेहद हेल्दी मनोरंजन फ़िल्म में आपको मिलेगा, जिसे आप सबके साथ मिलकर देख पाएंगे।

आपको बता दें कि फिल्म ‘नरसंहार’ में रॉकिंग स्टार आशीष सिंह बन्टी, अलीषा अली खान , जीत जालोरी, नीलम सिंह, अनूप अरोरा, आलोक पाण्डेय जौनपुरी, सीपी भट्ट, विद्या सिंह , शैलेश राय, अखिलेश गौंड शिकारपुरी, दामिनी धनराज, भूपेन्द्र तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। संजय कुमार मिश्रा निर्माता और अखिलेश गौंड़ सह निर्माता और प्रदीप आर शर्मा निर्देशक हैं। फ़िल्म की कहानी अखिलेश कुमार गौंड़ ने लिखी है। संवाद नीरज सिंह, संगीत पंडित सुभाष कनौजिया और विमल बावरा, सीके अन्जान, मंगला सलोनी का है। छायांकन विनोद शर्मा ने की है। मार-धाड़ श्रवण कुमार, नृत्य प्रसून यादव और पी आर ओ संजय भूषण पटियाला हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button