Breaking News

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत


सूरत । गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को पहली मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि 67 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की सूरत के निजी अस्पताल में मौत हुई जहां पर उसका इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतक का दिल्ली और जयपुर की यात्रा करने का इतिहास था और 17 मार्च को गुर्दे और दमा की परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था एवं 21 मार्च को आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

सूरत के जिलाधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था और रविवार दोपहर को यहां के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमण के 17 मामलों की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button