Crime

एयरपोर्ट पर फायर कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

बाबतपुर,वाराणसी। एलबीएस एयरपोर्ट बाबतपुर में अग्निशमन विभाग में असिस्टेंट के पद पर तैनात कर्मचारी महेश पाल की मौत हो गयी। महेश की शादी आठ महीने पहले हुई थी और वह पत्नी संग यहां आवासीय परिसर में रहता था। सहयोगियों का उससे संपर्क नहीं होने पर जब कुछ कर्मचारी उसके आवास पर पहुंंचे देखा तो वह अचेत पड़ा था। उसे अस्पताल लाया गया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार महेश की पत्नी गर्भवती होने के कारण आपने घर चली गई है। छोटा भाई गोविन्द नौसेना में हैं। एसीपी गोमती अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई मौके पर शव को कब्जे मे लेकर कागजी कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी होगी।

Related Articles

Back to top button