UP Live

फायर टेंडर पहुंचाएंगे सभी 75 जनपदों में संगम का जल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप एक अनोखी पहल .शुक्रवार से महाकुम्भ मेले में लगे फायर टेंडर लौटेंगे अपने-अपने जनपदों में .एडीजी ने सीएफओ को दिए निर्देश.

प्रयागराज । अग्निशमन तथा आपात सेवा ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संगम का जल पहुंचाने की नायाब पहल की है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से महाकुम्भ में स्नान करने नहीं आ पाए हैं, उनके लिए सरकार संगम का जल भिजवाएगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब अग्निशमन तथा आपात सेवा ने यह बीड़ा उठाया है।

अग्निशमन तथा आपात सेवा की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रमोद शर्मा को निर्देश दिए हैं कि सभी 75 जनपदों से आए फायर टेंडर के माध्यम से संगम का जल भिजवाया जाए। शुक्रवार से जनपदों से आए फायर टेंडर लौटना शुरू होंगे और उन सभी में संगम का जल भेजा जाएगा, ताकि लोग संगम के जल से घर पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर सकें।

महाकुम्भ में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा ‘महाकुम्भ सेवा मेडल’ और 10 हजार का स्पेशल बोनस : मुख्यमंत्री

एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से भारत को मिलेगी स्थिरता: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button