Astrology & Religion

रामलला विग्रह के अनुष्ठान में अरणी मंथन से प्रज्जवलित हुयी अग्नि

अयोध्या : अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान मनोहारी रामलला के श्यामल विग्रह के अनुष्ठान कार्यक्रम में हवन कुण्ड में अग्नि प्रज्ज्वलित करने के लिये शुक्रवार को अरणी मंथन किया गया।

काशी से आये अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि कुश की बनायी हुई कुटिया में 121 ब्राह्मण धार्मिक कर्मकाण्ड कर रहे हैं। सुबह नौ बजे से अरणिमंथन से अग्नि प्रकट हुई। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया। द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेद पारायण, देव प्रबोधन, औषधिवास, केसराधिवास कराया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में घृताधिवास, कुण्ड पूजन, पंचभूसंस्कार का भी विधिवत पूजा किया गया। नौ कुण्ड बनाये गये हैं और नौ ग्रहों की पूजा की गयी, जिसमें शांति हवन सम्पन्न हुआ। वेदी पांच फुट की बनायी गयी है जिसमें राम की महापूजा में भगवान को चावल में रखकर उनका धान्याधिवास किया गया। (वार्ता)

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील- पैदल कतई न आएं,सभी का दायित्व-अव्यवस्था की स्थिति न बने

रामोत्सव 2024 : श्रीरामलला हुए ‘विराजमान’

रामोत्सव 2024:काशी के शिल्पकार ने सोने, चांदी और हीरे से बनाई श्रीराम मंदिर की अनुकृति

रामोत्सव 2024:सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

राम मंदिर आंदोलन की वजह से संन्यासी हूं: सीएम योगी

पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है तीन मंजिला राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामलला विग्रह की पूजन प्रक्रिया शुरु

सामने आई रामलला अचल विग्रह की मनमोहक तस्वीर

Related Articles

Back to top button