Crime

केक लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

औरेया । जन्मदिन के लिए केक खरीदने जा रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इस हादसे की सूचना घरवालों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। घटना 31 दिसंबर की है। माता-पिता बेटे का जन्मदिन और नए साल का जश्न एकसाथ सेलीब्रेट करने की तैयारी कर रहे थे। बता दें कि ये सड़क हादसा थाना अछल्दा क्षेत्र के महेवा रोड के पास हुआ। अजय अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बेटे के जन्मदिन पर केक लाने जा रहे थे. गांव से निकल बाइक जैसे ही सड़क पर आई, कुछ दूर जाने के बाद अज्ञात वाहन ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button