Crime

अमरोहा में भरे बाजार किसान की हत्या

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के धनौरा क्षेत्र में बुधवार सुबह बेख़ौफ़ बदमाशों ने अतिव्यस्त बाज़ार में एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। इस दुस्साहिक वारदात के विरोध मेें आक्रोशित किसानों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज़ सुबह लगभग नौ बजे बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी रविंद्र यादव (30) उर्फ कलुवा मंडी धनौरा-अमरोहा मार्ग पर स्थित थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के अंतर्गत अतिव्यस्त कुआं खेड़ा बाज़ार में हेयर कटिंग सैलून पर शेविंग करा रहे थे।

इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने कृषक को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद घायल हालत में रविन्द्र यादव हेयर कटिंग सैलून से बाहर की ओर जान बचाने के लिए दीवार फांदने के लिए जैसे ही भागा, बदमाशों ने पीछा करते हुए एक के बाद एक इस तरह तड़ातड़ गोली बरसा कर रविन्द्र यादव की हत्या कर दी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button