Crime

सड़क हादसे में किसान की मौत

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के बिसवन क्षेत्र में गुरुवार भोर घने कोहरे के बीच ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुरानी शारदा नहर पुल के पास घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक किसान संजय (28) की मौत हो गयी। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। संजय तड़के अपना गन्ना चीनी मिल को देकर खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर वापस आ रहा था कि पुरानी शारदा नहर पुल के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर लग गई जिसमें संजय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button