Crime

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

महराजगंज। जनपद के चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव के निवासी नंदलाल (60) सोमवार को सुबह 7:30 बजे खेत की रोपाई करने के लिए गए थे। तभी तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इ सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, हल्का लेखपाल सत्येंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।

शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने बताया कि शासन-प्रशासन स्तर से मृतक के परिवार को हर संभव मुहैया कराई जाएगी। चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत के मामले में पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम करा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button