UP Live

विदाई एक भावुक पल : एसडीएम

कैंपियरगंज, गोरखपुर। सेवा निवृत्त से विदाई एक भावुक पल होता है लेकिन यह शाश्वत सत्य भी है कि जो ब्यक्ति सेवा में आता है वह एक दिन सेवा निवृत्त होकर अपने कर्मस्थली से विदा होता है।उक्त बातें बृहस्पतिवार को कैम्पियरगंज तहसील सभागार में आयोजित राजस्व विभाग से सेवा निवृत्त संग्रह अमीन राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव उर्फ मामा एवं राजस्व लेखपाल यशोदा नन्द जैसवाल के विदाई व सम्मान समारोह के अवसर पर एसडीएम रोहित मौर्य ने कहीं।उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होकर दोनों कर्मियों का जीवन सुखमय और दीर्घायु रहे यह ईश्वर से प्रार्थना करुंगा। एसडीएम श्री मौर्य ने कहा कि सेवानिवृत्त साथी के सभी देय राशि के भुगतान सम्बन्ध में पूरा सहयोग तहसील की तरफ से मिलेगा तथा इस सम्बन्ध में कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करा दिया जाएगा ।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए तहसीलदार हर्षवर्धन ने कहा कि सेवा निवृत्त होकर जाने वाले दोनों कर्मचारी यशोदा नन्द और राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव अपने कार्य व्यवहार को लेकर अति लोकप्रिय रहे और हमेशा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है यही कारण है कि आज इस विदाई के अवसर पर सभी की आंखें नम हैं।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, नायब तहसीलदार शिवकुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर, समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह,राजस्व निरीक्षक रमाशंकर,भगवंत प्रसाद एके गुप्ता, अरविन्द यादव, राजस्व लेखपाल संघ अध्यक्ष ताराचंद यादव, हेमंत शुक्ल, गिरिजा दत्त पाण्डेय, अनिल कुमार, रत्नेश कुमार, सुधीर कुमार मिश्र,अमन भूषण,माधवी त्रिपाठी, प्रतिमा, कंचन दूबे, नेहा, सुलेखा, प्रेम लता, एवं संग्रह अमीन संगठन के भोला यादव, कौशल किशोर, सहित दर्जनों राजस्व कर्मी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button