UP Live

नदी में डूबने से युवक की मौत, शोक में परिजन

पीपीगंज,गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अकटहवा के भवनपुरवा टोला निवासी राजू मौर्य की आज सुबह रोहिनी नदी में डूबने से मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू उम्र लगभग 40 वर्ष सुबह 10 बजे के आसपास नदी में नहाने गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए वह नदी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।कुछ चरवाहों ने राजू को डूबते हुए देखा और शोर मचा दिया। आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और राजू को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पीपीगंज थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राजू तीन भाइयों में बीच का भाई था। उसके दो बड़े भाई राम नेवास और धर्मवीर बाहर मजदूरी करते हैं। राजू घर पर रहकर खेती करता था। राजू की डूबने की खबर जब मिली तो परिवार जनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button