Crime

फैक्ट्री में धमाका : 1 कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर

रायपुर ,छत्तीसगढ़ । रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित एक फैक्ट्री में धमाका हो गया है। घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई है वहीं दो घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना फार्च्यून मैटेलिक नाम की एक कंपनी की बताई जा रहीहै। कंपनी में ब्लास्ट कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में धरसींवा पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button