UP Live

प्रदर्शनी एवं मीना बाजार का हुआ शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय टाऊन क्लब के मैदान पर प्रदर्शनी एवं मीना बाजार का शुभारंभ एसडीएम रमेश कुमार एवं चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने फीता काटकर किया।करीब एक माह तक चलने वाले इस प्रदर्शनी के प्रारंभ होने से नगरवासियों को मनोरंजन का विकल्प मिल गया है।सबसे पहले चेयरमैन श्री अग्रहरि ने सपत्नीक विधिवत पूजन पाठ किया।तत्पश्चात एसडीएम श्री कुमार ने फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।मेला प्रबंधक चिन्टू शाह ने अतिथियों को मेला भ्रमण कराकर,आवश्यक जानकारी दी।मेले में इलेक्ट्रॉनिक झूला,मौत का कुंआ समेत विविध स्टाल सजे रहे।इस मौके पर दर्जनों सभासद समेत विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button