प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर हुये विवाद में एक बुजुर्ग की उसकी पुत्रवधू और पोते ने हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मदाफरपुर देवकली गांव निवासी जगन्नाथ (70) के दो बेटे विजय बहादुर और संतोष है। बुजुर्ग विजय बहादुर के साथ रहता था जबकि संतोष पिता से अलग रहता है। संतोष इस समय परदेस में है। उसकी पत्नी सुमन व उसके बच्चो को जमीन में हिस्सा नही मिला था जिसे लेकर रंजिश चल रही थी। (वार्ता)



