शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खेत में मचान डालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी जबकि उनकी पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र के गांव राजपुर नगला में खेत में मचान डालने को लेकर श्याम पाल और धर्मपाल के बीच विवाद हो गया। धर्मपाल और उसके पुत्र विजय बहादुर, सूरजपाल और पन्ना लाल ने श्यामपाल (60) को लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। श्यामपाल को उसकी पत्नी रूबी बचाने आई तो उसे भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।(वार्ता)



