Crime

दो सगी बहनों की हत्या में बड़ी बहन गिरफ्तार

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बलरई इलाके के बहादुरपुर में दो बहनों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने दो सगी बहनों की हत्या का खुलासा कर बड़ी बहन की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आज बताया कि इस मामले में रविवार शाम आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया फावड़ा और अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है।

हत्यारोपी बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। करीब 10 घंटे की पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी बहन ने जुर्म स्वीकार किया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की थी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button