Breaking News

विदेशी पर्यटकों को वापस भेजने की कोशिश जारी


पणजी । कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते गोवा में फंसे करीब 2000 विदेशी पर्यटकों को उनके देश भेजने की कोशिश जारी है।

ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) के अध्यक्ष सवियो मेसियस ने कहा कि तटीय राज्य में फंसे अधिकांश पर्यटक ब्रिटिश नागरिक हैं क्योंकि कई अन्य देशों के पर्यटक यहां से जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ गोवा मे 1500 से लेकर दो हजार विदेशी फंसे है।। इनमें से अधिकतर ब्रिटेन के नागरिक हैं। हमें कई विदेशियों के मदद के लिए फोन आ रहे हैं। कई ने ब्रिटिश दूतावास और गोवा पुलिस से भी सम्पर्क किया है।’’

उन्होंने बताया कि उन्हें ले जाने के लिए विमान आ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या गोवा हवाई अड्डे पर पहुंचने की है क्योंकि टैक्सियां नहीं चल रही हैं। इसलिए विदेशियों को ले जाने के लिए 40 टैक्सी चालकों को विशेष पास भी जारी किए गए हैं।

मंगलवार को एक विशेष विमान में जर्मनी और अन्य यूरोपीय संघ के 317 पर्यटकों को गोवा से फ्रैंकफर्ट भेजा गया था। रोसिया एयरलाइंस का एक विमान भी रूस और उसके पड़ोसी देश के 133 पर्यटकों को लेकर गोवा से कल रवाना हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button