State

झारखंड में ईडी ने छापेमारी में लगभग 35 करोड़ रुपये बरामद किये

रांची : झारखंड में ईडी की टीम ने आज रांची में कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।इस छापेमारी में ईडी को अलग-अलग ठिकानों से लगभग 35 करोड़ रुपये नकदी मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल, दो इंजीनियर कुलदीप मिंज और विकास कुमार तथा ठेकेदार मुन्ना सिंह के आवास पर हुई है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button