झारखंड में ईडी ने छापेमारी में लगभग 35 करोड़ रुपये बरामद किये
रांची : झारखंड में ईडी की टीम ने आज रांची में कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।इस छापेमारी में ईडी को अलग-अलग ठिकानों से लगभग 35 करोड़ रुपये नकदी मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल, दो इंजीनियर कुलदीप मिंज और विकास कुमार तथा ठेकेदार मुन्ना सिंह के आवास पर हुई है। (वार्ता)
#WATCH झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के आवास पर ED की छापेमारी पर कहा, "मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है…"
ईडी के मुताबिक अब तक 30 करोड़ रुपये जब्त किये जा चुके हैं। https://t.co/QkE6OFe6Jl pic.twitter.com/k9ZleedqDZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2024
झारखंड: रांची में 6 जगहों पर छापेमारी जारी है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर से बड़ी रकम बरामद की गई है। अब तक 30 करोड़ रुपये जब्त किये जा चुके हैं। छापेमारी अभी भी जारी है। ईडी ने झारखंड के मंत्री और उनके सहयोगियों से जुड़े 6… https://t.co/QkE6OFe6Jl pic.twitter.com/ro4IvlHZmS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2024
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "इस तरह के मामले में कभी सवाल नहीं उठाया जाता है। अगर कोई गुनहगार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हम बस यही कहते हैं कि बदले के भावना से कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।" https://t.co/QkE6OFe6Jl pic.twitter.com/fuWHr7F1qa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2024