Business

सर्राफा बाजार में भूचाल; सोना 1155 और चांदी 3130 रुपये सस्ती

अफ्रीकी देशों में कोरोना के नये वैरिएंट ओमीक्राेन का पता लगने के बाद उत्पादन प्रभावित होने की आशंका में बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में लगभग चार प्रतिशत की भारी गिरावट से घरेलू सर्राफा बाजार में भूचाल आ गया और सोना 1155 रुपये प्रति दस ग्राम एवं चांदी 3130 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरियेंट ओमीक्रोन का पता लगने के बाद पूरी दुनिया सतर्क हो गयी है। दक्षिण अफ्रीक, बोत्सवाना, बेल्जियम के अलावा हांगकांग में भी इस नये वेरियेंट के मरीज मिल रहे हैं। नये वैरिएंट के सामने आने के बाद निवेशकों को एक बार फिर से लॉकडाउन लगाये जाने डर सताने लगा है। ऐसे में अफ्रीकी देशों में कीमती धातुओं के उत्पादन में कमी आने की आशंका बढ़ गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button