State

गूगल मैप के चक्कर में नदी में जा घुसी गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

कोट्टयम । अक्सर अनजान जगहों पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं। मगर हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेना एक समूह को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था। चूंकि सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण हैदराबाद से आए पर्यटकों के एक समूह का वाहन दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरा। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। महिला समेत चार लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे। जहां से वह यात्रा कर रहे थे वहां बारिश हो रही थी।इसकी वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थीं। चूंकि पर्यटक इस क्षेत्र से अनजान थे, इसलिए वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिश से चारों बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा
कडुथुरूथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘बाहन को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। गौरतलब है, केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल अक्तूबर में केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई थी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए थी। बताया जा रहा था कि कार सवार गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहे थे। तभी कार नदी में गिर गई थी। घटना के बाद, केरल पुलिस ने मानसून के मौसम के दौरान मैप का उपयोग करने के लिए सावधानी दिशा-निर्देश जारी किए थे।(वीएनएस)

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button