UP Live

दवा विक्रेता समिति,पीपीगंज का वार्षिकोत्सव संपन्न

ऑनलाइन व्यापार को बढ़ाए न देने का प्रण किया

पीपीगंज, गोरखपुर।आज नगर पंचायत पीपीगंज में दवा विक्रेता समिति का वार्षिकोत्सव एम एल पैलेस में शाम 7 बजे मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि डा अभिषेक राय रहे और विशिष्ठ अतिथि योगेंद्र नाथ दुबे जिलाध्यक्ष,आलोक चौरसिया जिला महामंत्री,लक्ष्मण विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष,डा जय सिंह ड्रग इंस्पेक्टर और राजू मद्धेशिया सदस्य जिला योजना समिति व सभासद प्रतिनिधि रहे।

अध्यक्ष पी एन श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की कोरोना काल के बाद यह कार्यक्रम हो रहा,उस समय हमारे दवा विक्रेता समिति के सदस्यों ने समाज की बहुत सेवा किया और कुछ साथी उस समय दिवगंत भी हो गए और आज इस कार्यक्रम के माध्यम से उनको श्रदाजली अर्पित किया जायेगा और अच्छे काम करने वाले डाक्टर को सम्मानित भी किया जायेगा।
चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा की कोरोना काल में दवा विक्रेता का योगदान सराहनीय रहा और उन्होंने निस्वार्थ भाव से सेवा किया।

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा आए हुए सभी व्यापारियों का शुभकामना दिया और कहा दवा विक्रेता दवा की बिक्री सही ढंग से करे और मानव जीवन अमूल्य होता है इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। आलोक चौरसिया ने कहा कोविड काल के बाद हो रहे इस कार्यक्रम के लिए बधाई दिया,दवा की बिक्री सही ढंग से हो और नार्केटिक्स की दवा सही लोगो को उपलब्ध कराया जाय।जिलाध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने कहा आप सदैव एकजुट रहिए संगठन के साथ रहे तब आप की सारी समस्या का समाधान होगा।बिल से दवा खरीदे और बिल से दवा बेचे, कोविड़ काल में आप सभी दवा विक्रेता की सेवा सराहनीय था।

मुख्य अतिथि डा अभिषेक राय ने कहा सबसे अच्छी दवा वही है जो आप अपने परिवार को दे सके और इस व्यापार में संवेदनशीलता बनी रहनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजू मद्धेशिया ने आए हुए सभी व्यापारी का स्वागत करते हुए कहा ऑनलाइन व्यवसाय से स्थानीय व्यापारियों का नुकसान होता है कोविद काल में स्थानीय व्यापारी ही आप के काम आए उस बात को ध्यान रखते हुए ऑनलाइन सामान का बहिस्कार की आवश्कता है।

आज के कार्यक्रम में चौरी चौरा व गोरखपुर के व्यापारी,के0 सी0 वर्मा,गंजू वर्मा,गणेश मद्धेशिया,श्रवण मद्धेशिया,राजेश वर्मा,अंगद मद्धेशिया,सुरेंद्र अग्रहरी, अनिरुद्ध मद्धेशिया,रामहित गुप्ता,डा आकाश मद्धेशिया,राम कुमार अग्रहरी,पी0एन0 अग्रहरी,मधुसूदन श्रीवास्तव,अजीत अग्रहरी,अरविंद अग्रहरी,शरद कुमार गुप्ता,संजीव कुमार दुबे, हामिद जैदी सहित नगर के तमाम व्यापारियों के साथ ही साथ आस पास के सैकड़ों संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button